उज्जैन: 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण, मालवा में गूंजा देशभक्ति का स्वर; 1.52 लाख लोगों ने किया सामूहिक गायन 🇮🇳🎶
'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर शुक्रवार को देशभर में पहली बार सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के 'नमामि भारतम्' कार्यक्रम के तहत मालवा प्रांत के 522 सरस्वती शिशु मंदिरों में 1 लाख 52 हजार से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों ने ठीक 11 बजे एक स्वर में संपूर्ण 'वंदे मातरम्' गाया। उज्जैन के मारुति गंज और ऋषिनगर स्थित सरस्वती स्कूलों में भी यह आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पूरे मध्य प्रदेश में 5 लाख से अधिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस अभूतपूर्व आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना जगाना है। साथ ही, एक साथ हुए इस विशाल सामूहिक गायन को 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' और 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है।
#VandeMataram #UjjainNews #NamamiBharatam #VidyaBhara