उज्जैन: गरबा में गैर-हिंदुओं की 'नो-एंट्री', सांसद अनिल फिरोजिया की दो टूक- 'नियम तोड़ा तो होगी कानूनी कार्रवाई' 🚫💃
उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर में 11 से 20 अक्टूबर तक होने वाले 'BLF गरबा नवरात्रि 2026' में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने कड़े शब्दों में कहा कि यह मां शक्ति की आराधना का पवित्र पर्व है, इसलिए सभी अपने-अपने धर्म का पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति इस व्यवस्था का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बार दूसरे साल आयोजित हो रहे इस गरबे में पंडाल को बगलामुखी माता की थीम पर सजाया जाएगा।
#UjjainNews #Navratri2026 #GarbaUjjain #AnilFirojiya #UjjainUpdates MPPolitics MPNews