उज्जैन: नगर निगम के बेड़े में शामिल हुए 1.47 करोड़ के 8 नए वाहन, संकरी गलियों तक आसानी से पहुंचेंगे 'छोटे मोक्ष रथ' 🚛🙏
अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर उज्जैन नगर निगम के संसाधनों में 1 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से 8 नए वाहन शामिल किए गए हैं। शुक्रवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और महापौर मुकेश टटवाल ने विधि-विधान से वाहनों का पूजन कर लोकार्पण किया। इन वाहनों में 90 लाख की लागत के 4 मिनी डंपर और 57 लाख (विधायक और महापौर निधि सहित) की लागत के 4 शव वाहन (मोक्ष रथ) शामिल हैं। विशेष बात यह है कि इनमें दो 'छोटे मोक्ष रथ' भी हैं, जो शहर की उन छोटी और संकरी गलियों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां पहले बड़े शव वाहन नहीं जा पाते थे। इससे पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत और सुविधा मिलेगी।
#UjjainNews #UjjainMunicipalCorporation #SmartCityUjjain #PublicWelfare #MPNews UjjainDevelopment