उज्जैन: दशहरा मैदान के नेहरू उद्यान का होगा कायाकल्प, 26 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन 🌳✨
वार्ड 44 स्थित दशहरा मैदान कॉलोनी के नेहरू उद्यान का 26 लाख रुपये (पार्षद मद) की लागत से सौंदर्यीकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है। गुरुवार को निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी और क्षेत्रीय पार्षद नीलम राजा कालरा की उपस्थिति में इस कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यहां प्रकाश व्यवस्था, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, पाथवे और फाउंटेन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के रहवासियों में हर्ष का माहौल है।
#UjjainNews #UjjainDevelopment #SmartCityUjjain #UjjainMunicipalCorporation #MPNews