उज्जैन: सिंहस्थ 2028; सड़क चौड़ीकरण की जद में आएगा CM डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान, निगम सभापति बहन बोलीं- 'पूरा सहयोग करेंगे' 🏗️🏠
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है। इसी कड़ी में खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक मार्ग को 15 मीटर चौड़ा करने के लिए सर्वे कर निशान लगाए गए हैं। खास बात यह है कि इस चौड़ीकरण की जद में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुराना पैतृक मकान भी आ रहा है। इस पर नगर निगम सभापति और सीएम की बड़ी बहन कलावती यादव ने कहा कि शहर के विकास में हर नागरिक का सहयोग जरूरी है और उनका परिवार भी इस विकास प्रक्रिया में पूरी तरह सहयोग करेगा। उन्होंने साफ किया कि विकास के कार्यों में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।
#UjjainNews #Simhastha2028 #SmartCityUjjain #CMDoctorMohanYadav #UjjainDevelopment MPNews