उज्जैन: बप्पा को दी जा रही है भावभीनी विदाई, कालियादेह में क्रेन और जेसीबी से हो रहा बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन 🐘🌺
उज्जैन में अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति बप्पा को विदाई देने का सिलसिला सुबह से ही जारी है। नगर निगम ने शहर में छोटी प्रतिमाओं को एकत्रित करने के लिए 8 प्रमुख स्थानों पर 12 विसर्जन रथ लगाए हैं। वहीं, हीरा मिल कुंड में पानी कम होने के कारण इस बार बड़ी प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन कालियादेह (केडी पैलेस) क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसके लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की गई है। पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विसर्जन स्थलों पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
#UjjainNews #GaneshVisarjan #AnantChaturdashi #GanpatiBappa #UjjainPolice MPNews