बज्जू खालसा में भागीरथ तेतरवाल की पत्नी पप्पू देवी की ऐतिहासिक जीत, 1561 वोटों से हराया प्रतिद्वंद्वी~
राजस्थान के बज्जू खालसा में सरपंच चुनाव के नतीजों में पप्पू देवी तेतरवाल ने 1561 वोटों के भारी अंतर से शानदार जीत दर्ज की। समाजसेवी भागीरथ तेतरवाल की पत्नी पप्पू देवी की इस जीत के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं, जीत के बाद उनकी सादगी, बड़ों का आशीर्वाद लेना और सभी को साथ लेकर चलने का संदेश भी चर्चा में है। उन्होंने पंचायत के हर क्षेत्र तक समान रूप से विकास पहुंचाने को अपनी प्राथमिकता बताया।
#BajjuKhalsa #PappuDeviTetrawal #BhagirathTetrawal #SarpanchElection RajasthanElection BikanerNews RajasthanNews SSSONews