हसपुरा: पचरूखिया में मनाया गया बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस, वक्ताओं ने कहा- शोषितों की आवाज थे जगदेव बाबू
हसपुरा तहसील के पचरूखिया बाजार में शनिवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित गण्यमान लोगों ने पचरूखिया चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मालार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रमुख श्रीनिवास सिंह, राजद नेत्री सोनम कुशवाहा ने कहा जगदेव बाबू व्यक्ति नहीं विचार थे।