चूरू: SC/ST की वंचित जातियों को सम्पूर्ण आरक्षण की मांग को लेकर होगा आंदोलन- सीताराम, प्रदेश मंत्री BJP एससी मोर्चा
Churu, Churu | Aug 26, 2024 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में उप वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के समर्थन में पूरे राजस्थान में आंदोलन किया जाएगा। भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने चूरू के जैन गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस सम्बंध में 5 सितंबर को चूरू जिलामुख्यालय पर बड़ा कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।