चूरू: पंखा रोड़ पर बैंक में रूपये जमा करवाने जा रहे युवक पर हमला, कोतवाली थाना में 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
Churu, Churu | Aug 26, 2024 चूरू शहर के पंखा रोड़ पर बैंक में रूपए जमा करवाने जा रहे युवक पर पाइप व बर्छी से हमला करने का मामला सामने आया है, कोतवाली थाने में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घायल युवक को निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।