चूरू: गांव शिमला के खेत मे फसल पर कीटनाशक का स्प्रे करते किसान की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 26, 2024 चूरू जिले के गांव शिमला के खेत में फसल पर स्प्रे करते समय 42 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड़ गयी। गंभीर हालत में परिवार के लोग ने उसे राजकीय भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डाॅक्टर ने उसका ईलाज किया। घटना के समय किसान के साथ उसका भांजा भी खेत में स्प्रे कर रहा था।