चूरू: सिद्धमुख के पास ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, जिला अस्पताल में किया मृत घोषित
Churu, Churu | Aug 26, 2024 चूरू जिले के सिद्धमुख के पास चलती ट्रेन से गिरने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे 108 एम्बुलेंस से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से इटावा का रेलवे टिकिट मिला है, मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है।