चूरू: पायलट के खिलाफ की टिप्पणी के विरोध में भाजपा प्रभारी राधा मोहन का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई सड़क पर पुतला फूंका
Churu, Churu | Aug 26, 2024 पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य में सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा की गई गलत बयानी के विरुद्ध नई सड़क पर पुतला फुक कर विरोध प्रदर्शन किया। महनसरिया ने राधा मोहन से कहा पायलट के खिलाफ बोल कर आप अपना कद बढाना चाहते हो, ऐसे कद नहीं बढ़ता। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।