गोला: गोला के वार्ड नंबर 7 से गायब हुए बच्चों का थाने के पास मौजूद एक दुकान व एक घर के सीसीटीवी में दिखे दोनों बच्चे
Gola, Gorakhpur | Jun 11, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के उपनगर गोला में स्थित वार्ड नंबर 7 से बीते शनिवार की शाम को दो बच्चे गायब हो गए थे। मामले को लेकर एहसान अंसारी पुत्र कासिम ने गोला थाने में तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर गोला पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज कर ली। घटना के 48 घंटे बीच जाने के बाद भी बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका।