गोला: साँसद कमलेश पासवान के मंत्री बनने पर भाजपा कैम्प कार्यालय गोला पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष के नेतृत्व मे बांटी गई मिठाई
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार निर्वाचित सांसद कमलेश पासवान को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर गोला स्थित कैंप कार्यालय पर जश्न का माहौल है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कार्यकर्ताओं संग मिठाइयां बांटी। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि कमलेश पासवान के सांसद बनने से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।