गोला: सड़सड़ा गांव नहर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक की हुई थी मौत, गोला थाने में मुकदमा दर्ज
गोला थाना क्षेत्र के सड़सड़ा गांव नहर पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्राली और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई थी। जिसमें बाइक सवार बारानगर निवासी छोटेलाल निषाद की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। वही घटना मे एक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस सम्बन्ध मे जब थाना प्रभारी गोला मधुपनाथ मिश्रा जी से शनिवार की देर शाम जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।