गोला: पकड़पुरा के ग्राम प्रधान की दबंगई से धौरहरा गाँव में चार लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर जिला अस्पताल किया गया रेफर
Gola, Gorakhpur | Jun 10, 2024 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर ग्राम प्रधान ने सहयोगियों के साथ विपक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने हमला करने वालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इधर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है।