गोला: गोला थाना क्षेत्र के एक गांव के मनचले युवक ने नंबर न लेने पर युवती को मारपीट कर किया घायल, गोला थाने में केस दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 10, 2024 गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बोला थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम 5:30 बजे पांडेयपार उर्फ डडवा गांव के निवासी आकाश यादव पुत्र अजय यादव उसको अपना मोबाइल नंबर दे रहे थे। जब नंबर लेने से मना कर दिया तो मनचले युवक ने युवती को रास्ते में घेरकर लाठी डंडा व लात मुक्का से मारने पीटने लगा। गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।