गोला: गोला क्षेत्र के सेमरी निवासी भाई ने चचेरी बहन पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी वसीयत कराने का लगाया आरोप, केस दर्ज
गोला क्षेत्र के सेमरी निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर चचेरी बहन पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी वसीयत कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि मेरी चाची इसरावती देवी की तीन पुत्रियां थीं। जो विवाह के बाद से अपने ससुराल में राजी खुशी रह रही हैं।