खबर का असर | महिला के खाते से 3,000 रुपये कटने के मामले में बभनगांवा पहुंचे बैंक अधिकारी, महिलाओं से लिया आवेदन
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगांवा में कृष्णा आजीविका सखी मंडल की एक महिला के बैंक खाते से अचानक 3,000 रुपये कटने का मामला सामने आने के बाद बैंक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर महिलाओं से जानकारी ली। 19 नवंबर को महिला के खाते से रुपये कटे थे, जबकि महिला का कहना था कि उसने कोई ऋण नहीं लिया है। मामले की शिकायत के बाद उसी दिन शाम 5:10 बजे खाते में 3,000 रुपये वापस जमा हो गए थे।
इस मामले को संथाल हूल एक्सप्रेस ने 20 नवंबर को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद 25 नवंबर को झारखंड ग्रामीण बैंक के रीजनल अधिकारी अमित कुमार सिंह, रामचौकी शाखा प्रबंधक शशि भूषण कुमार और जेसीपीएल की सीसी लाली कुमारी बभनगांवा पहुंचे। बैंक अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर खाते से हुई कटौती के संबंध में जानकारी दी।
रीजनल अधिकारी के अनुसार, महिलाओं के आधार नंबर �