#झांसी में भारी बारिश से जलभराव, प्रशासन अलर्ट
आर्मी, पीएसी और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
झांसी। 27 अगस्त को हुई भारी बारिश से जिले के कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
टहरौली के नोटा हाटी, खड़ौरा, बंकापहाड़ी और छोटा हाटी में जलभराव की स्थिति बनी। गरौठा के पसौरा व खड़ौरा में आर्मी और पीएसी ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं मऊरानीपुर में चेक डैम के बढ़े जलस्तर में फंसे चार मछुआरों को आर्मी-पीएसी ने सुरक्षित बाहर निकाला।
टोडीफतेहपुर में करीब 25 लोग घरों में फंस गए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजी गई। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन सभी प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है। जलभराव की सूचना जिला कंट्रोल रूम 0510-2371100 / 2371199 पर दी जा सकती है।
#झांसी #भारीबारिश #जलभराव #राहतबचाव #आर्मी #PAC #SDRF #JhansiNews #JhansiWeather