बागपत के बड़ौत स्थित जाट कॉलेज में छात्राओं के दो गुटों में संघर्ष
बागपत के बड़ौत स्थित जाट कॉलेज में मामूली कहासुनी को लेकर छात्राओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया।
इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गुटों के बीच विवाद और हाथापाई होती दिखाई दे रही है।
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि और पूरे मामले की जानकारी सामने आने का इंतजार है।
📍 स्थान – जाट कॉलेज, बड़ौत, बागपत
#Baghpat #Baraut #JatCollege #ViralVideo #BaghpatNews #BreakingNews