BAGHPAT DESK : बागपत के अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में दो गुटों के संघर्ष के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे, फरसे, भाले और ईंट-पत्थरों से हमला किया था। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था।
मामले में 21 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में पांच पदड़ा और तीन निवाड़ा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने चार लोहे के पाइप, दो दरांती और एक बलकटी भी बरामद की है।
Baghpat, Bagpat | Oct 23, 2026