Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
हत्या
भारत
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
instantnews_24hr
Baghpat, Bagpat
| Oct 23, 2026
MORE NEWS
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Oct 23, 2026
BAGHPAT DESK : बागपत के अहमदशाहपुर पदड़ा गांव में दो गुटों के संघर्ष के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे, फरसे, भाले और ईंट-पत्थरों से हमला किया था। बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया था। मामले में 21 नामजद और 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में पांच पदड़ा और तीन निवाड़ा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने चार लोहे के पाइप, दो दरांती और एक बलकटी भी बरामद की है।
Baghpat, Bagpat | Oct 23, 2026
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Oct 23, 2026
BAGHPAT DESK :बागपत में कॉलेज में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई! टटीरी चौकी प्रभारी सीमा सिंह समेत 14 पुलिसकर्मियों को एसपी पूर्णेंदु सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल, पदड़ा गांव के शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज में दो पक्षों के छात्रों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए, जिनमें दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में 71 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026
#baghpat #news #newsupdate #newpost #viralvideos
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026
#baghpat #news #newsupdate #viralvideos #newpost
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026
यूपी: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़, अंधाधुंध दौड़े बाइक सवार, लगा लाखों का सट्टा; वीडियो वायरल Shamli News: भैंसा बुग्गी दौड़ का कांधला से एलम तक का वीडियो वायरल हो रहा है। बुग्गी आगे दौड़ रही हैं, उसके साथ ही दर्जनों युवक बाइक पर सवार हैं। एसपी ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान लाखों रुपये का सट्टा लगाए जाने का मामला सामने आया है। दौड़ के दौरान कई बाइक सवार भी भैंसा-बुग्गियों के पीछे तेज गति से दौड़ते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। कांधला से एलम तक हाईवे पर मंगलवार शाम भैंसा-बुग्गी दौड़ आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौड़ में कांधला और आसपास के क्षेत्र के लोग लाखों रुपये का दांव लगाते हैं। जीतने वाली भैंसा-बुग्गी के मालिक को निर्धारित रकम दी जाती है। दौड़ के दौरान हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। सीओ को जांच सौंपी गई है। जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खतरे में डाली यात्रियों की जान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ के दौरान बाइक सवारों का पीछे दौड़ना और वाहनों की आवाजाही के बीच प्रतियोगिता होना बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना हो जाती और किसी की जान चली जाती तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती? हाईवे पर इस तरह की गतिविधियों से न केवल प्रतियोगिता में शामिल लोगों, बल्कि अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में सवाल है कि समय रहते इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने क्या कदम उठाए?
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026
शामली: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़, लाखों के सट्टे की चर्चा! कांधला से एलम तक दौड़ का वीडियो वायरल, बाइक सवार भी दौड़ में शामिल शामली में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भैंसा-बुग्गियों के पीछे तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते दर्जनों युवक दिखाई दे रहे हैं। 1️⃣ कांधला से एलम तक मंगलवार शाम हाईवे पर भैंसा-बुग्गी दौड़ आयोजित होने की जानकारी सामने आई है। 2️⃣ स्थानीय लोगों के अनुसार, दौड़ में लाखों रुपये का सट्टा लगाए जाने की चर्चा है। 3️⃣ वायरल वीडियो में भैंसा-बुग्गियों के साथ कई बाइक सवार तेज रफ्तार से दौड़ते नजर आ रहे हैं। 4️⃣ हाईवे पर इस तरह की गतिविधियों से अन्य वाहन चालकों और प्रतियोगिता में शामिल लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 5️⃣ स्थानीय पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। 6️⃣ एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। पुलिस की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। सवाल: हाईवे पर इस तरह की दौड़ और कथित सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए क्या समय रहते कार्रवाई नहीं होनी चाहिए थी? वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस जांच पर सबकी नजरें टिकी हैं। #ShamliNews #Kandhla #DelhiSaharanpurHighway #BhainsaBuggiRace #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Oct 22, 2026