घाघरा: घाघरा सीएचसी में स्वास्थ्य सहियाओं के लिए सहिया ऐप का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Ghaghra, Gumla | Jan 29, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में स्वास्थ्य सहियाओं के लिए सहिया ऐप में कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य सहियाओं को डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यों को सशक्त और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सक्षम बनाना था।