घाघरा: सिरासिता धाम के लिए चानहो ताला गांव से निकली आदिवासी समाज की पदयात्रा घाघरा पहुंची, भव्य स्वागत किया गया
Ghaghra, Gumla | Jan 27, 2026 चानहो ताला गांव से सिरासिता धार्मिक स्थल के लिए सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के श्रद्धालुओं की पदयात्रा रविवार को घाघरा पहुंची। घाघरा पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत, शीला कुजूर, रमेश जायसवाल सहित अन्य लोगों ने पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।