घाघरा: टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा में पूर्व प्राचार्य के निधन पर शोक, प्रोफेसर व छात्रों ने मौन धारण किया
Ghaghra, Gumla | Jan 27, 2026 टाना भगत इंटर महाविद्यालय घाघरा में पूर्व प्राचार्य रहे लूटो पनसो निवासी ईश्वर दत्त दुबे के आकस्मिक निधन पर प्रोफेसर और छात्रों ने शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दिया।इस क्रम में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस बाबत प्राचार्य अरशद मोमिन ने बताया कि विगत 24 जनवरी को लूटो पनसों गांव में उनका देहांत हो गया।बहुत दिनों से वह बीमार चल रहे थे।