घाघरा: 30 जनवरी को बजरंगबली मंदिर की 19वीं वर्षगांठ मनाने के लिए छठ मोहल्ला घाघरा में समिति की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Jan 27, 2026 छठ मोहल्ला घाघरा में बजरंगबली मंदिर की धूमधाम से 19वा वर्षगांठ मनाने को लेकर पूजा समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बजरंगबली की वर्षगांठ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी 30 जनवरी को प्रातःकाल आचार्य के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-पाठ किया जाएगा।