घाघरा: हापामुनि गांव से शक्ति खूटा मुड़मा के लिए आदिवासी समाज की भव्य पदयात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jan 28, 2026 घागरा प्रखंड के हापामुनि गांव से आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग धार्मिक आस्था और पारंपरिक उल्लास के साथ शक्ति खूटा मुड़मा धार्मिक स्थल के लिए पदयात्रा कर रवाना हुए। इस पदयात्रा में पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बच्चियां बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी श्रद्धालु हाथों मे झंडा लेकर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए।