घाघरा: CHC घाघरा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, चिकित्सा प्रभारी ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Jan 28, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में एएनएम,स्वास्थ्य सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया और फाइलेरिया रोग, दवा वितरण, सेवन प्रक्रिया तथा जागरूकता पर विस्तृत कार्यशाला में जानकारी प्राप्त की।