बखरी: चकहमीद अपग्रेड उर्दू मिडिल स्कूल में तिरंगा यात्रा निकाली गई
अपग्रेड उर्दू मिडिल स्कूल चकहमीद में गुरुवार को स्कूली बच्चे और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला। मनोबल और उत्सव के वातावरण में बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाए और भारत माता की जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। हेड मास्टर एम एन रहमानी के नेतृत्व में सभी शिक्षक और शिक्षिका इसमें शामिल हुए।