सम्भल में DM व SP ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत कस्बा चन्दौसी में किया फ्लैग मार्च, आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा बच्चों से दीये खरीदकर मनाई दीपावली की खुशियां वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा आगामी दीपावली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत कस्बा चन्दौसी में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी चन्दौसी, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी, थाना प्रभारी चन्दौसी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे ।फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा कस्बा चन्दौसी के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें दीपावली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए बताया गया कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बाजार में छोटे बच्चों से मिट्टी के दीये खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा स्थानीय छोटे दुकानदारों को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्व के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखने, संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस गश्त करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।जनपद सम्भल पुलिस आमजन से अपील करती है कि दीपावली पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
बाइट पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी सम्भल
Sambhal, Sambhal | Nov 7, 2026