फिरोजाबाद पुलिस का डबल धमाका - हॉकी में पुरुष और महिला टीम बनीं चैंपियन 🏆
आज दिनांक 13-09-2026 को पुलिस लाइन ग्राउंड फिरोजाबाद में 19वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता वर्ष-2026 आगरा जोन का फाइनल मुकाबला खेला गया।
फाइनल में फिरोजाबाद पुलिस ने शानदार खेल दिखाते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आगरा को हराकर विजेता का खिताब जीत लिया। आगरा की टीम उपविजेता रही।
मैच के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी लाइन्स जयबिंद कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अपराध शेखर सेंगर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
#FirozabadPolice #AgraZone #PoliceHockey #FirozabadNews #UPPolice #ViralNews #Share