गणेश नगर में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी, भक्तों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
फिरोजाबाद। गणेश नगर में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
डॉ. बी.सी. तिवारी (पूर्व अधीक्षक जिला अस्पताल फिरोजाबाद) के निवास स्थान से गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूजा पंडित आनंद शास्त्री द्वारा विधि-विधान से करवाई गई। भोग प्रसाद के बाद गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई।
गणेश नगर का भ्रमण करते हुए भगवान गणेश को गणेश नगर के शिव मंदिर में स्थापित किया गया। रास्ते भर भक्तगणों ने गणेश जी पर फूलों की वर्षा की, जगह-जगह आरती उतार कर भोग लगाया और "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर आदीप तिवारी, विवेक, डॉ. प्रतीक चौधरी, विष्णुकांता चौधरी, ऋतू, राखी, कल्पना, दीप्ति, ध्रुवी तिवारी, नव्या तिवारी, मंजू गुप्ता, राजू, अंश मित्तल, भोले बाबू, ध्रुव अग्रवाल, अशोक मित्तल, विनोद अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, बीना चौहान, रश्मि, रीता, ऋचा मित्तल, शिवांग, अर्णव, ईशान, स्पर्श, मुकेश गुप्ता, नंदू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सादर प्रेषक : संदीप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद
रिपोर्ट : कश्मीर सिंह जर्नलिस्ट - DDM NEWS
> 🙏 DDM NEWS को ज्यादा से ज्यादा फॉलो करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान करते रहें 🙏
#Firozabad #GaneshChaturthi #GaneshNagar #DDMNEWS #FirozabadNews
---
Firozabad, Firozabad | Sep 14, 2026