अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को दोपहर 3 बजे जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआरसी में भर्ती होने वाले शिशुओं के भर्ती पर्चे नि:शुल्क बनाये जाने की अनुशंसा की गई। ट्रामा सेंटर में स्थापित लिफ्ट रिपेयरिंग एवं वार्षिक रखरखाव में आने वाले व्यय के संबंध में निर्देश दिए गए।