आजीविका मिशन के कार्यों को परखने पहुंचे सहायक राज्य परियोजना प्रबंधक संचार
--
मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल से सहायक राज्य परियोजना प्रंबधक संचार एवं जिला नोडल श्री दिनेश दुबे द्वारा जिले में दो दिवसीय भ्रमण किया गया।इस दौरान श्री दुबे द्वारा जिले का सभी विकासखंडों में मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया। चंदेरी के मां जागेश्वरी संकुल स्तरीय संगठन के ग्राम प्राणपुर, विकासखंड ईसागढ़ के नारी शक्ति संकुल स्तरीय संगठन के ग्राम आंकलोन के ग्राम नरसुखेड़ी, विकासखंड अशोक नगर के मां शक्ति संकुल स्तरीय संगठन आवरी के ग्राम कबीरा एवं विकासखंड मुंगावली के संगम संकुल स्तरीय संगठन अथाईखेड़ा अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर का भ्रमण किया।
इस दौरान श्री दुबे द्वारा ग्राम में समूह सदस्यों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही लखपति दीदियों के साथ संवाद किया गया।ग्राम प्राणपुर में समूहों द्वारा संचालित चंदेरी साड़ी निर्माण हैंडलूम का अवलोकन के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिले में आयोजित मिशन स्टाफ समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामों में समूह से जुड़ने हेतु छूटे हुये लक्षित परिवारों को समूह से जोड़ने, समूहों के बैंक खाता बैंक सखी के माध्यम से खुलवाया जाने,जिले में गठित सभी समूह की बैठक की फोटो सार्थक में अपलोड करना,एमटीसी में नियमित रूप से सभी शाखाओं के प्रशिक्षण आयोजित किए जाने,नवीन दीदी कैफ़े एवं आजीविका उत्पादों की विक्रय हेतु रूलर मार्ट खोले जाने,अधिक से अधिक समूह सदस्यों को बैंक लिंकेज सीसीएल कराए जाने ,लखपति दीदी योजना अंतर्गत पोर्टल में शत प्रतिशत प्रविष्ट एवं समूह सदस्यों को अन्य विभागों के साथ अभिसरण करा कर लाभ दिलाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार कर काम करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान श्री अवनीश अग्निहोत्री जिला प्रबन्धक कौशल, जिला प्रबन्धक श्री शिव प्रसाद सिंह,श्री धर्मेश वर्मा ,श्री अरविंद बागड़ी,श्री सौरभ जैन,समस्त विकासखंड प्रबन्धको के साथ बड़ी संख्या में समूह सदस्य उपस्थित रहे।
#AshokNagar