हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में शुरू हुई मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना, प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रोशनाबाद मुख्यालय में मंगलौर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मतगणना स्थल के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात है। कुल 10 राउंड में यह मतगणना होगी और उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थक भी बाहर मौजूद हैं।