🚨 बेगूसराय में जागरण के दौरान बवाल! महिला कलाकार को दरोगा ने मारा थप्पड़, भीड़ पर तानी पिस्ट
बिहार के बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 🙏🚨 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान पूजा पंडाल के पास नवरात्र के मौके पर आयोजित जागरण कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सुरक्षा में तैनात एक दरोगा ने मंच पर चढ़कर डांस कर रही महिला कलाकार को थप्पड़ मार दिया।
बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार तड़के करीब 3 बजे की है। कार्यक्रम बंद कराने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद दरोगा और आयोजक के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसी दौरान महिला कलाकार को थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई। हालात बिगड़ने पर दरोगा द्वारा सर्विस पिस्टल निकालकर भीड़ की ओर तानने की बात भी सामने आई है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। बेगूसराय के SP मनीष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।
सवाल यह है कि आखिर जागरण कार्यक्रम के दौरान विवाद इतना कैसे बढ़ गया? जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई और जिम्मेदारी स्पष्ट हो पाएगी।
#bihar #BreakingNews #BigBreking #Begusarai #viralnews #viralreels #viralpost #viral #viralreelschallenge #rils
Bihar, India | Oct 21, 2026