फलेरिया की दवा बनी मुसीबत, गौनाहा के स्कूल में 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती — आक्रोशित लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों को बनाया बंधक। पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत बेलसंडी पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अहरार पिपरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विशेष अभियान के तहत फलेरिया की दवा खाने के बाद 15 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए।