गौनहा: शेरवा मंडीहा में बाघ का हमला, युवक घायल और तीन भैंसें भी जख्मी
बेतिया के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत शेरवा मंडीहा में दहशत की दोपहर, बाघ के हमले में युवक घायल, तीन भैंसें भी जख्मी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे गौनाहा प्रखंड के धनौजी पंचायत अंतर्गत शेरवा मंडीहा गांव में सोमवार की दोपहर अचानक दहशत पसर गई, जब खेत-खलिहान की ओर गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में शेरवा मंडीहा निवासी उपेंद्र यादव घायल है।