मरंगा हाईवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, एक की मौत; घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में वीवीआईटी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान मो. मंजूर और घायल की पहचान मो. रईसुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों अररिया जिले के महलगांव थाना क्षेत्र के कलकली गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक, दोनों गुरुवार सुबह बाइक से अररिया के कलकली गांव से मरंगा के लिए निकले थे। रईसुद्दीन का बेटा मरंगा में आयोजित एक जमात में शामिल होने गया था। दोनों उससे मिलने और कुछ जरूरी सामान पहुंचाने के लिए जा रहे थे
Bihar, India | Sep 12, 2026