चौगाईं: छह घंटे की खोजबीन के बाद पुआल में सुरक्षित मिला डेढ़ वर्षीय बच्चा, आमसारी में अपहरण की आशंका निकली बेबुनियाद
Chaugain, Buxar | Jan 22, 2026 मुरार थाना क्षेत्र के आमसारी गांव में बुधवार को डेढ़ वर्षीय बच्चे के कथित अपहरण की सूचना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मुरार पुलिस सक्रिय हुई और करीब छह घंटे तक लगातार बच्चे की तलाश करती रही। आखिरकार देर रात पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।