चौगाईं में विशेष सर्वेक्षण के तहत किसानों की सुविधाओं को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। विशेष सर्वेक्षण अमीन अनुज कुमार की देखरेख में किसान कार्ड बनवाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम को किसान सूची से हटाने की प्रक्रिया भी जारी है।