चौगाईं: चेन्नई में बॉयलर मशीन की चपेट में आने से बक्सर के प्रवासी मजदूर की मौत, गांव में मातम
Chaugain, Buxar | Jan 31, 2026 चेन्नई में काम कर रहे एक प्रवासी मजदूर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान बक्सर जिले के चौगाईं प्रखंड अंतर्गत बैदा गांव निवासी शिवजी साह के सबसे बड़े पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप चेन्नई की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे काम के दौरान वह बॉयलर मशीन की चपेट में आ गया।