चौगाईं: पवन सिंह जैसे गालीबाज को BJP ने बनाया स्टार प्रचारक, पूर्व विधायक ने कहा- कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे
डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने बीते दिन चौगाईं में जमकर हमला बोला। पूर्व विधायक ने पवन सिंह के जन्मदिन पर उनके नशे में होने वाले वीडियो पर जमकर हमला बोला। पूर्व विधायक ने कहा कि ये पवन सिंह जैसे नशेड़ी लोगों को वाई श्रेणी की सुरक्षा देते हैं जो महिलाओं की इज़्ज़त नहीं करता है, शराबी है, गालीबाज है। ये लोग ऐसी ही तो राजनीति करते है।