राज्य स्तर पर पुरस्कृत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NAQS) की राष्ट्रीय टीम ने विस्तृत असेसमेंट किया। टीम में डॉ. दिनेश कुमार नाइक और डॉ. मो. अरशद सिद्दीकी शामिल थे। दोनों विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, कार्य प्रणाली और सेवा गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया।