दीपों से जगमगाया सरदार सरोवर, दीपदान कर सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
वाराणसी।राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ भारत एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली की पूर्व संध्या पर चितईपुर स्थित आदित्य नगर पोखरे के सरदार सरोवर पर दीपदान महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 151 दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। दीपदान के माध्यम से उनके योगदान, विचारों और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके संकल्प को याद किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सरदार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर पटेल, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकेश पटेल, महानगर अध्यक्ष पंकज पटेल तथा विधिक मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।