अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद
वाराणसी। जंसा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, किशोरी को वाराणसी के खोजवा क्षेत्र स्थित सराय नंदन से बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजातालाब थाना क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर मुंगवार निवासी आशीष यादव (29) पुत्र नथुनी यादव के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में जंसा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
रविवार को जंसा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने खोजवा क्षेत्र के सराय नंदन से नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇