राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर MY Bharat एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणेश दत्त महाविद्यालय, बेगूसराय में “खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा।
कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय वस्त्र मंत्री सह बेगूसराय सांसद श्री गिरिराज सिंह, जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, तेघड़ा विधायक श्री रजनीश कुमार, महापौर श्रीमती पिंकी देवी, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू कुमार सिंह सहित युवा, खिलाड़ी एवं छात्र शामिल हुए।
कार्यक्रम के स्थानीय सत्र में ‘युवा संवाद’ के दौरान खेल अवसंरचना के विकास, खेल प्रतिभाओं के संवर्धन, 2036 ओलंपिक की तैयारी, युवा नेतृत्व एवं विकसित भारत में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर युवाओं ने अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। साथ ही MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण, QR कोड के माध्यम से सुझाव तथा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 Quiz के संबंध में युवाओं को जानकारी दी गई।
IPRD Bihar
Bihar State Sports Authority- BSSA
#begusarai