‘समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को बापू सभागार, पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कारगिल विजय सभागार, बेगूसराय में किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 4,74,606 आवेदन स्वीकृत हैं, जिनमें से 4,59,095 लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जा चुकी है।
आज के कार्यक्रम में 2,455 जीविका दीदियों को ₹10-10 हजार की प्रथम किस्त तथा 6,282 लाभुकों को ₹20-20 हजार की द्वितीय किस्त अंतरित की गई। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर परिवार की आय तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
IPRD Bihar
JEEVIKA Bihar
#begusarai
#WomenEmpowerment
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 27, 2026